लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम में जगह पक्की करने के लिये तकनीक पर काम कर रहे हें निलाम

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, तीन नवंबर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर निलाम संजीप खेस ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करने के लिये अपनी तकनीक पर काम कर रहे हैं।

भारत की तरफ से अब तक 14 मैच खेलने वाले इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह राष्ट्रीय शिविर के दौरान अपने कौशल को निखारने में लगे रहे।

निलाम ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत थोड़ा मुश्किल रही। मैंने भारत की तरफ से अपना आखिरी टूर्नामेंट अगस्त 2019 में ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के रूप में खेला था। हालांकि मैंने विभिन्न राष्ट्रीय शिविरों में अपने खेल के तमाम पहुलुओं पर कड़ी मेहनत जारी रखी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ तकनीकी पहलुओं की पहचान की है जिन पर मुझे काम करने की जरूरत है और उम्मीद है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं सुधार करूंगा। मैं अपने खेल को बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध हूं जिससे मैं भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकूं। यह अभी मेरा तात्कालिक लक्ष्य है। ’’

निलाम ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का मौका मिल रहा है। वे प्रेरणादायी हैं और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!