लाइव न्यूज़ :

निक्की पूनाचा, पारस दहिया राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के अगले दौर में पहुंचे

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर शीर्ष वरीयता प्राप्त और पूर्व चैंपियन निक्की पूनाचा ने मंगलवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में साई कार्तिक रेड्डी जबकि पारस दहिया ने करण सिंह को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

पूनाचा ने पुरुष एकल के शुरुआती मैच में  रेड्डी को 6-4 6-3 से हराया।  चौथी वरीयता प्राप्त दहिया को यहां के डीएलटीए परिसर में करण सिंह को 6-2, 7-5 से हराने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ी।

तीसरी वरीयता प्राप्त नितिन कुमार सिन्हा को नीरज यशपॉल पर 6-1, 6-1 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

महिला एकल में वंशिता पठानिया ने आठवीं वरीयता प्राप्त प्रेरणा भांबरी को 2-6, 7-5, 6-1 से हराया।

श्रुति अहलावत ने पूजा इंगले को 6-0, 6-2 से जबकि फरहत अलीन कमर ने शेफाली अरोड़ा को 6-2, 6-0 से शिकस्त दी । दूसरी वरीयता प्राप्त वैदेही चौधरी ने नियति कुकरेती को 6-3, 6-0  और तीसरी वरीयता प्राप्त श्रावण्या शिवानी ने सी. श्रीनिधि को 6-3 7-5 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!