लाइव न्यूज़ :

निकहत जरीन और दिल्ली की हेमलता ने राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का शुरूआती मुकाबला जीता

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:45 IST

Open in App

हिसार (हरियाणा), 21 अक्टूबर पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (52 किग्रा) ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के शुरूआती मुकाबले में गोवा की सिया वाल्के पर जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनायी।

तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रही जरीन एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं, उन्होंने पहले दौर के मैच में वाल्के को चित्त कर दिया।

इससे पहले दिल्ली की हेमलता ने 50 किग्रा भार वर्ग के अपने पहले मुकाबले में असम की पीएस मंतसाहा कुमारी को 4-0 से मात दी।

हेमलता ने हरियाणा के हिसार में सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में मंतसाहा को कोई मौका नहीं दिया और अपने सटीक मुक्कों से पहली जीत हासिल की।

पहले दिन का एक और आकर्षण महाराष्ट्र की आर्या कुलकर्णी का शानदार प्रदर्शन था, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश की यापे बमांग को 5-0 से मात दी। यह कुलकर्णी के समग्र वर्चस्व का प्रदर्शन था, जो पहले दौर से स्पष्ट था। उन्होंने आसान जीत दर्ज करने के लिए अंतिम दौर तक अपना दबदबा बनाए रखा।

हरियाणा मुक्केबाजी संघ के सहयोग से आयोजित हो रहे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश भर के 36 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों औऱ बोर्ड के 320 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

पहले दिन 50 किग्रा भार वर्ग में गोवा की प्रीति चव्हाण का दबदबा दिखा। प्रीति ने पश्चिम बंगाल की मोनिका पांडे को आरएसी (रैफरी द्वारा मैच रोकना) से हराया। इसी तरह पंजाब की कोमल ने उत्तराखंड की सोनिया गौनी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया।

मध्य प्रदेश की अंजलि शर्मा और तमिलनाडु की वी विनोदिनी के बीच 52 किग्रा वर्ग में कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों मुक्केबाज पूरे मुकाबले में आमने-सामने खड़ी रहीं। शर्मा ने हालांकि अंतिम फैसले में विनोदिनी को 3-2 से मात दी औऱ अगले दौर का टिकट कटाया।

इस चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेता राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में स्थान अर्जित करेंगे। प्रत्येक श्रेणी में शिविर के लिए शेष दो नामों का चयन सेलेक्शन ट्रायल में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जो कि इस प्रतियोगिता के ठीक बाद आयोजित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!