लाइव न्यूज़ :

निकहत, सोलंकी को बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट में कांस्य पदक

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन (51 किग्रा) और गौरव सोलंकी (57 किग्रा) को इस्तांबुल में चल रहे बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता निकहत ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में रूस की 2019 की विश्व चैंपियन पेल्टसेवा इकटेरिना और क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की दो बार की विश्व चैंपियन नजीम कजाइबे को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की थी।

सेमीफाइनल में उन्हें विश्व चैम्पियनशिप 2019 की रजत पदक विजेता तुर्की की बुसेनाज कैकिरोगलु से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

शुरुआती दौर में दोनों मुक्केबाजों ने संयम के साथ खेला लेकिन बाद के दौर ने उनके हमले में तेजी आयी। बुसेनाज को हालांकि, घरेलू माहौल का फायदा मिला और उसने सर्वसम्मति से जीत हासिल की।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सोलंकी को अर्जेंटीना के निर्को क्युलो ने 5-0 से हराया।

पिछले मुकाबले में स्थानीय मुक्केबाज अयकोल मिजान को पराजित करने वाले सोलंकी ने इस मुकाबले में भी सटीक पंच के साथ अच्छी शुरूआत की लेकिन वह इसे आखिरी तक जारी नहीं रख सके।

टूर्नामेंट में भारत का सफर दो कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!