लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया फर्राटा धावक डोपिंग के आरोप में निलंबित

By भाषा | Updated: July 31, 2021 09:11 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई (एपी) विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता नाइजीरिया की एक फर्राटा धावक ब्लेसिंग ओकागबेयर को महिलाओं की सौ मीटर सेमीफाइनल से पहले डोपिंग के आरोप में अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है ।

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि ओकागबारे को 19 जुलाई को प्रतिस्पर्धा से इतर टेस्ट में प्रतिबंधित हार्मोन के सेवन का दोषी पाया गया । उसे कल इसकी जानकारी दी गई जब वह 100 मीटर हीट में भाग ले चुकी थी ।

उसने हीट 11 . 05 सेकंड का समय निकालकर जीती थी ।

डोपिंग नियमों के तहत वह बी नमूने की जांच का अनुरोध कर सकती है । 32 वर्ष की ओकागबेयर ने बीजिंग ओलंपिक 2008 और 2013 विश्व चैम्पियनशिप में लंबी कूद में रजत पदक जीता था । उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 100 और 200 मीटर रेस जीती थी ।

इससे तीन दिन पहले ही एआईयू ने कहा था कि नाइजीरिया के 10 ट्रैक और फील्ड एथलीट उन 20 देशों के खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें डोपिंग जांच की न्यूनतम पात्रता पूरी नहीं करने के कारण ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!