लाइव न्यूज़ :

अच्छी जीत लेकिन आत्ममुग्धता से बचना होगा : अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक

By भाषा | Updated: October 26, 2021 12:03 IST

Open in App

शारजाह, 26 अक्टूबर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कहा कि स्कॉटलैंड पर 130 रन की बड़ी जीत से उनकी टीम संतुष्ट नहीं होगी क्योंकि टी20 विश्व कप में उसे आगे भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमों की कड़ी चुनौती का सामना करना है।

मुजीब उर रहमान (20 रन देकर पांच) और राशिद खान (नौ रन देकर चार) की घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 60 रन पर आउट करने 130 रन से बड़ी जीत दर्ज की। हक को भी एक विकेट मिला। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते चार विकेट पर 190 रन बनाये थे।

हक ने टीम की जीत के बाद कहा, ‘‘हमें टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत के लिये इस तरह की जीत की जरूरत थी, लेकिन हम इस जीत से संतुष्ट नहीं होंगे। हमें अब आगे के मैचों के बारे में सोचना होगा। हम इस जीत का आनंद लेंगे, यह एक शानदार मैच था, लेकिन टूर्नामेंट में अभी हमें चार मैच और खेलने हैं। ’’

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट की अच्छी तैयारी की थी और यह उनके प्रयास में भी दिखा।

हक ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार थे। हम अच्छी तरह से तैयार थे। हमारे कई खिलाड़ी विभिन्न लीग में खेल रहे थे, इसलिए सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट और इस मैच के लिए तैयार थे।"

अफगानिस्तान का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!