लाइव न्यूज़ :

नेमार, थिएगो सिल्वा कोपा अमेरिका के लिये ब्राजीली टीम में

By भाषा | Updated: June 10, 2021 09:51 IST

Open in App

साओ पाउलो, 10 जून (एपी) स्टार स्ट्राइकर नेमार कोपा अमेरिका फुटबॉल प्रतियोगिता में ब्राजील के आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि ​अनुभवी डिफेंडर थिएगो सिल्वा को हाल में चोटिल होने के बावजूद टीम में शामिल किया गया है।

कोच टि​टे ने बुधवार को 24 सदस्यीय टीम घोषित की। यह टूर्नामेंट रविवार से शुरू होगा जिसकी मेजबानी ब्राजील करेगा। अर्जेंटीना और कोलंबिया के सह मेजबानी से हटने के बाद ब्राजील को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

ब्राजील की टीम में अधिकतर वे ही खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें हाल में दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाईंग के लिये चुना गया था। चेल्सी के डिफेंडर थिएगो सिल्वा की टीम में वापसी हुई है। वह चोटिल होने के कारण इन मैचों में नहीं खेल पाये थे।

नेमार ने इससे पहले कहा था कि वह तोक्यो ओलंपिक में भाग लेना चाहते हैं लेकिन कोपा अमेरिका के लिये टीम में चुने जाने के बाद उनकी दोनों टूर्नामेंट में भाग लेने की संभावना नहीं है।

ब्राजील की टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: एलिसन (लिवरपूल), एडर्सन (मैनचेस्टर सिटी), वेवर्टन (पाल्मेरास)।

रक्षापंक्ति : इमर्सन (बार्सिलोना), डैनिलो, एलेक्स सैंड्रो (जुवेंटस), रेनान लोदी, फेलिप (एटलेटिको मैड्रिड), एडर मिलिटाओ (रीयाल मैड्रिड), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन), थिएगो सिल्वा (चेल्सी)।

मध्यपंक्ति : कैसीमिरो (रीयाल मैड्रिड), डगलस लुइज़ (एस्टन विला), एवर्टन रिबेरो (फ्लैमेंगो), फैबिन्हो (लिवरपूल), फ्रेड (मैनचेस्टर यूनाइटेड), लुकास पाक्वेटा (ल्यों)।

अग्रिम पंक्ति : एवर्टन (बेनफिका), रॉबर्टो फ़िरमिनो (लिवरपूल), गेब्रियल बारबोसा (फ्लेमेंगो), गेब्रियल जीसस (मैनचेस्टर सिटी), नेमार (पेरिस सेंट-जर्मेन), रिचर्डसन (एवर्टन), विनीसियस जूनियर (रीयाल मैड्रिड)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!