कोर्डा, नाकाशिमा के बीच होगा नेक्स्ट जेन सेमीफाइनल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:54 IST2021-11-12T13:54:11+5:302021-11-12T13:54:11+5:30

Next gen semi-final between Korda, Nakashima | कोर्डा, नाकाशिमा के बीच होगा नेक्स्ट जेन सेमीफाइनल

कोर्डा, नाकाशिमा के बीच होगा नेक्स्ट जेन सेमीफाइनल

मिलान, 12 नवंबर (एपी) सेबेस्टियन कोर्डा और ब्रैंडन नाकाशिमा के बीच नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल का सेमीफाइनल खेला जायेगा।

इन दोनों ने अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच जीते।

इक्कीस वर्षीय कोर्डा ने स्थानीय प्रबल दावेदार लारेंजो मुसेटी 4-2, 4-3, 4-2 से हराया और ग्रुप बी में विजेता रहे।

इससे पहले 20 वर्षीय नाकाशिमा ने होल्गर रूने को 3-4, 4-1, 4-1, 4-3 से हराकर ग्रुप ए में दूसरा स्थान सुनिश्चित किया जिसमें शीर्ष वरीय कार्लोस अल्कारेज पहले स्थान पर रहे।

अर्जेंटीना के सेबेस्टिन बाएज भी अंतिम चार में पहुंचे जिन्होंने हुगो गैस्टन पर 4-3, 4-2, 4-2 की जीत से ग्रुप बी में दूसरा स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Next gen semi-final between Korda, Nakashima

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे