लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के मुकाबले न्यूजीलैंड को ज्यादा पसंद आयेंगे इंग्लैंड के हालात: कमिंस

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:06 IST

Open in App

सिडनी, 26 मई ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि 18 जून से साउथम्पटन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के मौजूदा बारिश वाले मौसम में भारत के मुकाबले परिस्थितियों का ज्यादा लुत्फ उठाएगी।

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले कमिंस ने हालांकि फाइनल के विजेता का अनुमान नहीं लगाया।

प्रशंसकों के साथ यू-ट्यूब पर सवाल-जवाब के सत्र में कमिंस ने कहा, ‘‘ यह एक अच्छा मैच होगा। मैंने समाचारों में जो देखा है, उससे मुझे लगता है कि इंग्लैंड में बहुत बारिश हुई है। परिस्थितियों के लिहाज से यह शायद न्यूजीलैंड के माहौल के करीब है।’’

कोविड-19 मामलों के कारण आईपीएल के निलंबित होने के बाद मालदीव से यहां पहुंच कर पृथकवास में समय बिता रहे कमिंस ने कहा, ‘‘ हमने देखा है कि दोनों टीमों ने कुछ महीनों से टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में यह बराबरी का मुकाबला होगा। कुछ भी हो सकता है। ’’

इस 28 साल के तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ अगर मुझे कुछ कहना हुआ तो मैं यह कहूंगा कि परिस्थियां भारत के मुकाबले न्यूजीलैंड की टीम को ज्यादा पसंद आयेंगी।’’

कमिंस ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में 14 मैचों में सबसे ज्यादा 70 विकेट लिये हैं लेकिन फाइनल के बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उन्हें पछाड़ सकते है। अश्विन ने इस दौरान 13 टेस्ट में 67 विकेट लिये हैं।

कमिंस ने कहा कि उन्हें डब्ल्यूटीसी की अवधारणा पसंद है और उन्हें फाइनल से बाहर होने का अफसोस है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अफसोसजनक है कि कोविड-19 के कारण परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल हो गयी। मैंने हालांकि इसका पूरा लुत्फ उठाया। इससे हर श्रृंखला का महत्व थोड़ा अधिक हो गया और एक अलग आयाम जुड़ा। मैंने वास्तव में इस प्रारूप को पसंद किया।’’

उन्होंने गाबा (ब्रिसबेन) में इस साल की शुरूआत में भारतीय टीम की जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ गाबा में हमारा रिकार्ड शानदार रहा है। मुझे लगा था कि पांचवां दिन हमारे लिए उपयुक्त होगा। पहले चीजें हमारे मुताबिक हुई लेकिन फिर भारत ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने सिडनी से मिले आत्मविश्वास को गाबा में भी दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!