लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ब्रिटेन रवाना

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:29 IST

Open in App

आकलैंड, 15 मई न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में खेलने के लिए शनिवार को ब्रिटेन रवाना हो गई।

दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला दो जून से खेली जाएगी जबकि डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में होगा।

टीम की रवानगी से पहले टीम के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ‘‘उड़ान भरने का समय।’’

निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले कप्तान केन विलियमसन, काइल जेमीसन और मिशेल सेंटनर अभी मालदीव में हैं और वहीं से ब्रिटेन पहुंचेंगे। ये तीनों दिल्ली से माले पहुंचे हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में इनके रवाना होने के समय इजाफा हो रहा था।

स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौट गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ दोनों मैचों से बाहर रह सकते हैं।

मुंबई के कड़े पृथकवास के बाद भारतीय टीम के जून के पहले हफ्ते में ब्रिटेन के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!