नेत्रा और विष्णु की नौकायें ओलंपिक के लिये तोक्यो पहुंची

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:34 IST2021-07-15T15:34:36+5:302021-07-15T15:34:36+5:30

Netra and Vishnu's boats reach Tokyo for Olympics | नेत्रा और विष्णु की नौकायें ओलंपिक के लिये तोक्यो पहुंची

नेत्रा और विष्णु की नौकायें ओलंपिक के लिये तोक्यो पहुंची

तोक्यो, 15 जुलाई भारतीय सेलर विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन को गुरूवार को अपनी नौकायें मिल गयी जिसका इस्तेमाल वे 23 जुलाई से शुरू हो रहे तोक्यो ओलंपिक की लेजर क्लास स्पर्धा के दौरान करेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने हानेडा हवाईअड्डे पर पहुंची नौकाओं की फोटो जारी की है।

नेत्रा लेजर रेडियल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। वह स्पेन में ट्रेनिंग में जुटी थीं। वहीं लेजर स्टैंडर्ड क्लास में हिस्सा लेने वाले विष्णु माल्टा में अपनी तैयारियां कर रहे थे।

ये दोनों और वरूण ठक्कर और गणपति चेंगप्पा की जोड़ी मंगलवार को तोक्यो पहुंचने वाले देश के पहले खिलाड़ी थे।

इतिहास में पहली बार रिकार्ड चार सेलर ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहली बार देश तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा। नौकायन स्पर्धायें 25 जुलाई से शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Netra and Vishnu's boats reach Tokyo for Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे