लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड का टेनिस खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, तोक्यो ओलंपिक में पाये गये 16 नये मामले

By भाषा | Updated: July 26, 2021 12:45 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी जीन जुलियन रोजर कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण ओलंपिक से बाहर हो गये हैं। आयोजकों ने सोमवार को खेलों से जुड़े 16 नये मामलों की घोषणा की।

रोजर का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद उन्हें और उनके युगल जोड़ीदार वेस्ली कूल्हॉफ को सोमवार को न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और माइकल वीनस के खिलाफ होने वाले दूसरे दौर के मैच से हटना पड़ा।

टेनिस की सर्वोच्च संचालन संस्था आईटीएफ ने बयान में कहा, ‘‘आईटीएफ को बताया गया है कि नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और उन्हें प्रक्रिया के अनुसार अलग थलग कर दिया गया है। हम उनके शीर्ष स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। ’’

नीदरलैंड की टीम में इस तरह से पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है।

इससे पहले तोक्यो आयोजकों ने बताया कि ओलंपिक खेलों में सोमवार को कोविड-19 के 16 नये मामले दर्ज किये गये जिसमें तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस तरह से खेलों से जुड़े कुल मामलों की संख्या 148 हो गयी है।

आयोजकों ने कोविड-19 की अपनी दैनिक जानकारी में बताया कि तीन खिलाड़ियों, चार ठेकेदारों, एक कर्मचारी तथा खेलों से संबंधित आठ अन्य व्यक्तियों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है।

जिन तीन खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है वे खेल गांव में नहीं रह रहे थे। खेल गांव खुलने के बाद से वहां अब तक 16 मामले पाये गये हैं।

खेलों से संबंधित एक व्यक्ति और एक ठेकेदार जापान के निवासी हैं।

तीनों खिलाड़ियों और खेलों से संबंधित सात व्यक्तियों को 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर भेज दिया गया है।

तोक्यो पहुंचने के बाद जिन देशों के खिलाड़ियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया उनमें चेक गणराज्य, अमेरिका, चिली, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल हैं।

चेक गणराज्य के चार खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया था जिसके कारण उसे बीच वॉलीबाल और रोड साइकिलिंग से हटना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!