लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में पहली बार दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर पहुंची नेपाली टीम

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:32 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 जनवरी (एपी) नेपाल के पर्वतारोहियों ने शनिवार को इतिहास रच दिया जब उन्होंने सर्दियों के मौसम में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी - पाकिस्तान की के2- पर फतह हासिल की।

पाकिस्तान के एल्पाइन क्लब के सचिव करार हैदेरी ने कहा कि 10 नेपाली शेरपा शाम को पांच बजे के करीब चोटी पर पहुंचे।

हिमालय रेंज के पाकिस्तानी हिस्से में के2 सबसे ऊंची चोटी है जो एवरेस्ट पर्वतमाला के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 28,251 फीट (8,611 मीटर) है।

हैदेरी ने कहा, ‘‘सर्दियों में किसी ने भी ऐसा पहले कभी नहीं किया है। ’’

उन्होंने साथ ही कहा कि करीब एक महीने पहले चार अंतरराष्टीय पर्वतारोहण टीमों ने के2 की चोटी तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर सके।

इन दर्जन भर पर्वतारोहियों में से 10 नेपाली पर्वतारोहियों के समूह वाली टीम सर्दियों में इस चोटी को फतह करने वाली पहली टीम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!