लाइव न्यूज़ :

नकारात्मक राय से तोक्यो ओलंपिक को कोई खतरा नहीं

By भाषा | Updated: May 13, 2021 09:49 IST

Open in App

जिनेवा, 13 मई (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इन आशंकाओं को खारिज किया है कि जापान की जनता की राय नकारात्मक होने से तोक्यो ओलंपिक रद्द होंगे । वहीं आईओसी की वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में प्रदर्शनकारियों ने बाधा डाली ।

आईओसी के कार्यकारी बोर्ड की सालाना बैठक के बाद बुधवार को यह प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी । तोक्यो में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के कारण आपातकाल लागू है । जापान में हुई रायशुमारी में भी अधिकांश लोगों का मत था कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों को रद्द कर दिया जाये ।

आईओसी प्रवक्ता मार्क एडम्स ने कहा ,‘‘ हम जनता की राय सुनते हैं लेकिन उसके आधार पर फैसला नहीं लेते । खेल होंगे और होकर रहेंगे ।’’

एडम्स आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की नुमाइंदगी कर रहे थे जिनकी अगले सप्ताह होने वाली जापान यात्रा रद्द कर दी गई है ।

कांफ्रेंस में आखिरी सवाल याहू स्पोटर्स के पत्रकार को पूछना था लेकिन स्क्रीन पर एक प्रदर्शनकाली काला और सफेद बैनर लेकर तोक्यो ओलंपिक का विरोध करता नजर आया ।

उसने कहा ,‘‘कोई ओलंपिक नहीं होंगे । कहीं नहीं होंगे । ना लॉस एंजिलिस में और ना ही तोक्यो में ।’

इसके बाद लाइन काट दी गई। एडम्स ने इस बाधा को तूल नहीं देते हुए कहा कि बाक मौजूद होते तो यह स्टंट और रोचक होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!