लाइव न्यूज़ :

हसी जांच में नेगेटिव, साहा फिर से पॉजिटिव

By भाषा | Updated: May 14, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली,14 मई ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गये है और उनके रविवार को घर वापस लौटने की संभावना है जहां वह पृथकवास पर रहेंगे।

इस बीच भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा जांच में एक बार फिर से पॉजिटिव आये है और पृथकवास में रहना जारी रखेंगे। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम के बायो बबल में शामिल होने के लिए उन्हें 25 मई से पहले नेगेटिव होना होगा।

हसी और साहा को निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान जांच में पॉजिटिव पाया गया था।

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हसी आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आये है और अच्छी तरह से बीमारी से उबर गये है। हमने अभी यह तय नहीं किया है कि वह किस रास्ते से वापस जाएंगे, मालदीव होते हुए या सीधे ऑस्ट्रेलिया।’’

हसी के अलावा बाकी सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कमेंटेटर, कोच और सहयोगी सदस्य मालदीव में पृथकवास पर है। ये सभी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे।

साहा अभी पृथकवास में ही रहेंगे। उनके दो जांच हुए जिसमें से एक का नतीजा पॉजिटिव आया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मेरा पृथकवास समय पूरा नहीं हुआ है। मेरे दो जांच में से एक का नतीजा नेगेटिव जबकि दूसरे का पॉजिटिव आया है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। सबसे यह गुजारिश है कि मेरे बारे में गलत खबर या जानकारी नहीं फैलाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!