लाइव न्यूज़ :

व्यस्त कार्यक्रम के बाद स्विटजरलैंड में टूर्नामेंट से पीछे हटे नीरज

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने थकान के कारण स्विटजरलैंड में एक शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया ।

चोपड़ा को ल्यूकर्न में स्पिटजेन लेइचटाथलेटिक टूर्नामेंट खेलना थाजो विश्व एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर का दूसरी रजत श्रेणी का टूर्नामेंट है। इसमें ओलंपिक स्वर्ण पदक के दावेदार जर्मनी के जोहानेस वेटर समेत शीर्ष भालाफेंक ख्रिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

चोपड़ा ने 10 जून के बाद से पुर्तगाल, स्वीडन और फिनलैंडमें टूर्नामेंट खेले हैं । समझा जाता है कि चोपड़ा टूर्नामेंट खेलने के लिये स्विटजरलैंड पहुंच भी गए लेकिन यात्रा की थकान के बाद आराम के लिये उन्होंने नाम वापिस ले लिया ।

अब वह स्वीडन में 13 जुलाई को गेटशीड डायमंड लीग में भाग लेंगे जो 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले उनका सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा । चोपड़ा ने फिनलैंड में कुओर्ताने खेलों में 86 . 79 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!