खेल गांव में भारतीय दल ने किया नीरज का जोरदार स्वागत

By भाषा | Updated: August 8, 2021 12:27 IST2021-08-08T12:27:58+5:302021-08-08T12:27:58+5:30

Neeraj was warmly welcomed by the Indian team in the sports village | खेल गांव में भारतीय दल ने किया नीरज का जोरदार स्वागत

खेल गांव में भारतीय दल ने किया नीरज का जोरदार स्वागत

तोक्यो, आठ अगस्त नीरज चोपड़ा ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने के बाद शनिवार को जब तोक्यो ओलंपिक खेलों के खेल गांव में पहुंचे तो भारतीय दल ने उनका जोरदार स्वागत किया।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों ने खेल गांव में एक छोटे समारोह में नीरज की ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रशंसा की।

केक काटे जाने के बाद मनप्रीत ने भारत की तरफ से ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी नीरज की जमकर प्रशंसा की।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘पूरा देश अभी नीरज की बात कर रहा है। उसने कड़ी मेहनत की थी और वह इसका (स्वर्ण पदक) हकदार था। हम सभी को उस पर गर्व है। मैं ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।’’

भारत ने तोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उसने लंदन 2012 में छह पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Neeraj was warmly welcomed by the Indian team in the sports village

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे