लाइव न्यूज़ :

नीरज, पंजाब के ओलंपियन को सम्मानित किया जाएगा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 अगस्त पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार 12 अगस्त को यहां सम्मान समारोह में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और तोक्यो खेलों के पदक विजेताओं तथा पंजाब के प्रतिभागियों को 32.67 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।

सोढ़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ओलंपियन को सम्मानित करेंगे जबकि पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर इस मौके पर विशेष अतिथि होंगे।

सोढ़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा के तहत चोपड़ा को दो करोड़ 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चोपड़ा का पंजाब से गहरा नाता है।

इससे पहले पंजाब सरकार ने चोपड़ा को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

सोढ़ी ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में शामिल राज्य के 11 खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को भी एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर प्रति खिलाड़ी दो करोड़ 51 लाख रुपये कर दिया गया है।

मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के रूप में ओलंपिक खेलों में 41 साल बाद पदक जीता। मनप्रीत के अलावा उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह, वरूण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक पंजाब के खिलाड़ी हैं।

सोढ़ी ने आधिकारिक बयान में कहा कि चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम की राज्य की खिलाड़ियों रीना खोखर और गुरजीत कौर, छठे स्थान पर रही चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर को भी 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुक्केबाज सिमरनजीत कौर, निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अंगदवीर सिंह, एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह तथा पैरालंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली प्रत्येक को 21 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!