लाइव न्यूज़ :

नीरज को बुखार, लेकिन कोविड-19 जांच में नेगेटिव : सूत्र

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार है लेकिन वह कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये हैं।

तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद सोमवार को स्वदेश लौटे नीरज का भव्य स्वागत हुआ। 23 साल के इस खिलाड़ी ने देश को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया और वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गये।

उन्हें स्वदेश पहुंचने के दो दिन बाद तेज बुखार आ गया जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कोविड-19 परीक्षण भी कराया।

इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह कोविड-19 जांच में नेगेटिव आया है। लेकिन हमने कुछ समय के लिये उसके सारे कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। ’’

सरकार ने सोमवार को चोपड़ा और सभी अन्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया था। अगले दिन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने भी उन्हें सम्मानित किया।

चोपड़ा बुखार के कारण गुरूवार को पंजाब और शुक्रवार को हरियाणा सरकार द्वारा कराये गये सम्मान समारोह में शिरकत नहीं कर सके।

यह देखना होगा कि वह रविवार को भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचते हैं या नहीं।

चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह स्टार एथलीट मंगलवार को पानीपत के करीब खांद्रा गांव में अपने घर पहुंच रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!