लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले नीरज को तीन-चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगाओं में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:06 IST

Open in App

पटियाला, पांच मार्च ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इंडियन ग्रां प्री (आईजीपी) में अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करने के बाद शुक्रवार को यहां उम्मीद जतायी की तोक्यो खेलों के पहले ‘मानसिक’ तौर पर तैयार होने के लिए उन्हें कम से कम तीन-चार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा।

इस 24 साल के खिलाड़ी ने यहां अपने पांचवें प्रयास में 88.07 मीटर दूर भाला फेंका और 2018 एशियाई खेलों में 88.06 मीटर के अपने राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ दिया

उन्होंन इसके बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ अब मेरा ध्यान फेडरेशन कप (पटियाला में 15 से 18 मार्च) पर है इसके बाद उम्मीद है कि मैं डायमंड लीग और यूरोप में कुछ अन्य टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धा करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि ओलंपिक से पहले मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ और मौके मिलेंगे। ओलंपिक से पहले तीन-चार स्पर्धाओं में अंतरराष्ट्रीय एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करना महत्वपूर्ण है ताकि मनोवैज्ञानिक रूप से अच्छा महसूस कर सकूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!