लाइव न्यूज़ :

माता-पिता को विमान यात्रा कराने का नीरज चोपड़ा सपना पूरा हुआ

By भाषा | Updated: September 11, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने माता-पिता को पहली विमान यात्रा पर ले जाकर अपना एक और सपना पूरा किया।

  चोपड़ा अपने पिता सतीश कुमार और मां सरोज देवी के साथ कर्नाटक के बेल्लारी स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) में अपने प्रमोटर जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

चोपड़ा ने विमान में अपनी और अपने माता-पिता की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘मेरा एक छोटा सा सपना आज सच हो गया क्योंकि मैं अपने माता-पिता को उनकी पहली उड़ान में ले जाने में सफल हुआ।’’

चोपड़ा और उनके माता-पिता के अलावा इस विमान में उनके कोच एवं जर्मनी के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज और ओलंपियन मुक्केबाज सतीश कुमार भी बैठे दिख रहे है।

तेइस वर्षीय चोपड़ा ने तोक्यो खेलों में एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक पदक (स्वर्ण) जीत कर इतिहास रच दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!