लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा होंगे फेडरेशन कप एथलेटिक्स में आकर्षण का केन्द्र

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:37 IST

Open in App

पटियाला, 14 मार्च भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सोमवार से यहां शुरू हो रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग ले रहे 617 एथलीटों में आकर्षण का केन्द्र होंगे।

इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 38 स्पर्धाएं होंगी।

इस साल 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग में सुधार करना करना चाहेंगे।

स्टीपलचेज खिलाड़ी अविनाश साबले और नीरज इस प्रतियोगिता से अपनी खामियों को दूर कराना चाहेंगे।

इससे पहले इंडियन ग्रां प्री की तीन प्रतियोगिताओं (18, 25 फरवरी और पांच मार्च) ने फेडरेशन कप के आयोजन का रास्ता साफ किया।

नीरज ने इंडियन ग्रां प्री में 88.07 मीटर के साथ अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया। इसमें लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने 8.05 मीटर की कूद और 100मीटर की दौड़ में फर्राटा धावक दुती चंद अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने में सफल रहे थे।

शरुआती दिन चार स्पर्धाओं का फाइनल होगा जिसमें सबकी नजरें महिलाओं की 10,000 मीटर और भाला फेंक स्पर्धा पर होगी।

लंबी दूरी की धावक संजीवनी जाधव दो साल के निलंबन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में वापसी करेंगी।

प्रतियोगिता में भारतीय एथलेटिक्स संघ और खेल मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू होगी। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल पर स्पर्धा से सिर्फ दो घंटे पहले आने की अनुमति होगी। इसके लिए उन्हें आरटीपीसीआर जांच में नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। परिसर में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!