लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा पुर्तगाल पहुंचे, 10 जून को प्रतियोगिता में भाग लेंगे

By भाषा | Updated: June 7, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून ओलंपिक की तैयारियों में लगे भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पुर्तगाल पहुंच चुके हैं। इससे वह एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी करेंगे।

पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लने वाले चोपड़ा रविवार को लिस्बन पहुंचे।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सूत्रों ने सोमवार को पीटीआई—भाषा को बताया, ''चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हम अन्य प्रतियोगिताओं की व्यवस्था करने की भी कोशिश कर रहे हैं जिनमें 22 जून को स्वीडन में होने वाली कार्लस्टैंड ग्रां प्री भी शामिल है। ''

उन्होंने कहा, ''लिस्बन में वह अभ्यास करने के साथ प्रतियोगिताओं में भी भाग ले पाएगा। यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कई देशों में भारतीयों को वहां पहुंचने पर कड़े पृथकवास पर रहना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!