लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा पुर्तगाल पहुंचे, 10 जून को प्रतियोगिता में भाग लेंगे

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून ओलंपिक की तैयारियों में लगे भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पुर्तगाल पहुंच चुके हैं। इससे वह एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी करेंगे।

पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लने वाले चोपड़ा रविवार को लिस्बन पहुंचे।

वह 10 जून को लिस्बन विश्वविद्यालय स्टेडियम में मीटिंग सिटी आफ लिस्बन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

चोपड़ा के करीबी सूत्रों ने सोमवार को पीटीआई—भाषा को बताया, ''चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हम अन्य प्रतियोगिताओं की व्यवस्था करने की भी कोशिश कर रहे हैं जिनमें 22 जून को स्वीडन में होने वाली कार्लस्टैंड ग्रां प्री भी शामिल है। ''

उन्होंने कहा, ''लिस्बन में वह अभ्यास करने के साथ प्रतियोगिताओं में भी भाग ले पाएगा। यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कई देशों में भारतीयों को वहां पहुंचने पर कड़े पृथकवास पर रहना पड़ रहा है। ''

चोपड़ा ने कुछ सप्ताह पहले कहा था कि प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाने के कारण उनकी ओलंपिक तैयारियां प्रभावित हो रही है।

यह 23 वर्षीय खिलाड़ी अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये पिछले सोमवार को यूरोप रवाना हुआ था। उन्होंने मार्च में पटियाला में इंडियन ग्रां प्री तीन में 88.07 मीटर भाला फेंककर स्वयं के राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया था।

चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोचेफ्सट्रूम में 87.86 मीटर भाला फेंककर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!