लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा और भाला फेंक के अन्य खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:48 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा और शिवपाल यादव के साथ भाला फेंक के अन्य शीर्ष खिलाड़ियों ने शुक्रवार को यहां के कलिंगा स्टेडियम में महीने भर के अभ्यास शिविर को शुरू किया।

टीम ने पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्था (एनआईएस) से अपने शिविर को भुवनेश्वर स्थानांतरित किया है। सर्दी के मौसम में पटियाला में ठंड अधिक रहती है जबकि भुवनेश्वर में मौसम खुशनुमा रहता है।

नीरज के अलावा यहां अन्नू रानी, रोहित यादव और राजिंदर सिंह जैसे भाला फेंक खिलाड़ी इस शिविर का हिस्सा है। उनके साथ कोच यूवे होन और डॉ क्लाउस भी हैं।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा ने कहा, ‘‘ हम यहां ओलंपिक 2021 खेलों के अभ्यास के लिए हैं। मैंने 2017 (एशियाई चैंपियनशिप) में यहां स्वर्ण पदक जीता है और इस शहर की यादें ताजा है। अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से हम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

चोपड़ा और शिवपाल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में प्रतियोगिता के दौरान तोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण पूरे घरेलू एथलेटिक्स कैलेंडर प्रभावित हुआ है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने हालांकि कहा है कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाया गया है जहां उनकी सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!