लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले मौकों को गोल में बदलने पर काम करने की जरूरत : ललित

By भाषा | Updated: May 4, 2021 14:57 IST

Open in App

बेंगलुरू, चार मई भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फारवर्ड ललित उपाध्याय को लगता है कि खिलाड़ियों को 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले मौकों को गोल में बदलने पर काम करने की जरूरत है।

अर्जेंटीना के हाल के दौरे में भारतीय टीम ने चार अभ्यास मैचों में 12 गोल तथा ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ ही दो एफआईएच प्रो लीग मैचों में पांच गोल किये थे लेकिन ललित ने कहा कि अब भी सुधार की जरूरत है क्योंकि नौ गोल पेनल्टी कार्नर पर किये गये।

ललित ने कहा, ‘‘अर्जेंटीना के खिलाफ मैच बड़े स्कोर वाले थे और मजबूत रक्षापंक्ति वाली अर्जेंटीना जैसी टीम के खिलाफ मैदानी गोल करना आसान नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में हमने वास्तव में मौकों को गोल में बदलने और पेनल्टी कार्नर हासिल करने पर काफी काम किया। हमने इस पर भी काम किया है कि हमें 25 मीटर के सर्किल में कैसे काम करना चाहिए। ’’

ललित ने कहा कि टीम को सर्किल के अंदर मौके भुनाने में अधिक तेजतर्रार होना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वर्तमान शिविर में इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ’’

ललित ने कहा कि कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक जीत सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोर ग्रुप के सभी खिलाड़ियों को लगता है कि यह (तोक्यो ओलंपिक) पदक जीतने का हमारे पास सर्वश्रेष्ठ मौका है और हम इससे पहले की तमाम चुनौतियों के बावजूद इस पर काम जारी रखे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!