तेलंगाना में खेल दीर्घा गिरने से लगभग 50 लोग घायल

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:38 IST2021-03-22T21:38:42+5:302021-03-22T21:38:42+5:30

Nearly 50 people injured as the sports gallery collapses in Telangana | तेलंगाना में खेल दीर्घा गिरने से लगभग 50 लोग घायल

तेलंगाना में खेल दीर्घा गिरने से लगभग 50 लोग घायल

हैदराबाद, 22 मार्च तेलंगाना के सूर्यपेठ जिले में एक कबड्डी टूर्नामेंट से पहले सोमवार को अस्थायी खेल दीर्घा गिरने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से पांच या छह लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। अन्य लोगों को लगी चोटों की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने कहा कि लकड़ी और अन्य चीजों से बनी यह दीर्घा कमजोर निर्माण के कारण गिर गयी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा।

पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दीर्घा के गिरने के बाद कई दर्शक चल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें एम्बुलेंस, पुलिस और अन्य वाहनों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सूर्यपेठ जिला पुलिस अधीक्षक आर भास्करन ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम गैलरी और अस्पताल दोनों जगहों पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’’

यह दुर्घटना 47 वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के शुरू होने से ठीक पहले हुई।

टूर्नामेंट का आयोजन तेलंगाना कबड्डी संघ और सूर्यपेठ जिला कबड्डी संघ के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nearly 50 people injured as the sports gallery collapses in Telangana

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे