लाइव न्यूज़ :

एनबीए, यूनियन ने कड़े किये कोरोना प्रोटोकॉल, कई और मैच स्थगित

By भाषा | Updated: January 13, 2021 13:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 जनवरी (एपी) कई और टीमों में कोरोना संक्रमण के मामले पाये जाने और पांच मैचों के रद्द होने के बाद एनबीए और नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन ने सत्र को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिये अतिरिक्त नियम लागू कर दिये हैं ।

लीग और यूनियन ने कहा कि अगले दो सप्ताह तक घर में होने पर खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने घरों में और खेलने के दिनों में होटल के भीतर ही रहना होगा ।

एनबीए टीमों ने नवंबर के आखिर से कोरोना जांच शुरू कर दी थी और 48 खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए । पिछले चार सप्ताह में सात खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए हैं ।

नये नियमों के तहत मैच से पहले लॉकर रूम में कोई बैठक दस मिनट से अधिक समय की नहीं होगी और इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना होगा ।

इसके अलावा कोर्ट पर भी खिलाड़ियों को अपने साथियों से शारीरिक संपर्क से बचना होगा । कोहनी टकराकर ही काम चलाना होगा । इसके साथ ही खिलाड़ी के गेम से बाहर होने पर वह बिना मास्क के ‘कूल डाउन कुर्सी’ पर बैठ सकत है लेकिन अपनी निर्धारित सीट पर बैठने पर मास्क लगाना होगा ।

मंगलवार को टीमों से मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 36 खिलाड़ी कोरोना संक्रमण या प्रोटोकॉल से जुड़े मसलों से जूझ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!