लाइव न्यूज़ :

बंगाल वारियर पर दबंग दिल्ली की जीत में चमके नवीन

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:39 IST

Open in App

बेंगलुरू, 29 दिसंबर नवीन कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के एकतरफा मुकाबले में गत चैंपियन बंगाल वारियर्स को 52–35 से हरा दिया।

नवीन ने पीकेएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 रेड में 24 अंक जुटाए जिससे दबंग दिल्ली ने पिछले सत्र के फाइनल में इसी टीम के खिलाफ हार का बदला चुकता कर दिया।

बंगाल वारियर्स के पास नवीन का कोई जवाब नहीं था और उन्हें विरोधी टीम के डिफेंस को भेदने में कोई परेशानी नहीं हुई।

नवीन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली की टीम ने शुरुआती 12 मिनट में ही दो बार विरोधी टीम को ‘आलआउट’ करके 21-7 की बड़ी बढ़त बना ली।

नवीन ने जल्द ही लीग में अपना लगातार 25वां सुपर 10 (10 अंक) बनाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!