लाइव न्यूज़ :

नौशाद मूसा ने बेंगलुरू एफसी से तीन साल का नया अनुबंध किया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:09 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 जून इंडियन सुपर लीग टीम बेंगलुरू एफसी ने शनिवार को घोषणा की कि नौशाद मूसा ने सहायक कोच के तौर पर उनसे तीन साल का नया अनुबंध किया है जिससे वह 2023-24 सत्र के अंत तक क्लब के साथ रहेंगे।

एएफसी प्रो लाइसेंसधारी कोच क्लब के युवा डेवलपमेंट कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं और वह सीनियर टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे। वह अब मुख्य कोच मार्को पेजाईयूओली के साथ काम करेंगे।

वर्ष 2017 में बेंगलुरू एफसी से जुड़े मूसा ने कहा, ‘‘जब से मैं इस क्लब से जुड़ा हूं, मैंने कई युवाओं को सीनियर टीम में आते देखा है, विशेषकर पिछले साल कई खिलाड़ी सीनियर टीम में पहुंचे। मैं अब उन्हें टीम में अपना स्थान पक्का करते हुए देखना चाहूंगा और उम्मीद करूंगा कि वे राष्ट्रीय टीम का भी प्रतिनिधित्व करें। ’’

पूर्व फुटबॉलर मूसा अपने 12 साल के करियर में एयर इंडिया, चर्चिल ब्रदर्स, ईस्ट बंगाल एफसी, महिंद्रा यूनाईटेड और मोहम्मद स्पोर्टिंग के लिये खेले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!