लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप जनवरी तक के लिये स्थगित

By भाषा | Updated: November 28, 2020 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारतीय कुश्ती महासंघ ने अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कोरोना महामारी के कारण जनवरी 2021 तक स्थगित कर दी है ।

महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हालात अभी भी ठीक नहीं है ।ऐसे में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कराना संभव नहीं होगा । हम अगले साल जनवरी के आखिर में इसके आयोजन की कोशिश करेंगे ।’’

इसके मायने हैं कि अगले साल दो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप होंगी ।

तोमर ने कहा ,‘‘ हमने पहले भी ऐसा किया है जब हालात के कारण हमें ऐसा फैसला लेना पड़ा था ।’’

इस साल चैम्पियनशिप 18 से 20 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में होनी थी । तोमर ने कहा कि कोई और राज्य इसकी मेजबानी का इच्छुक हो तो स्थान बदला भी जा सकता है ।

उन्होंने यह भी कहा कि सर्बिया के बेलग्रेड में 12 से 18 दिसंबर तक होने वाले व्यक्तिगत विश्व कप के लिये वे भारतीय टीम भेजने को तैयार हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने ट्रायल नहीं कराने का फैसला किया है और वे ही पहलवान इसमें जायेंगे जो दिल्ली में फरवरी में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग लेंगे । बजरंग पूनिया (65 किलो) , विनेश फोगाटा (53 किलो) , जितेंदर कुमार (74 किलो) और सोमबीर राठी (92 किलो) ने बाहर रहने की अनुमति मांगी थी जो दे दी गई है ।’’

तोमर ने कहा ,‘‘ बजरंग, विनेश और सोमबीर के वर्ग में कोई भाग नहीं लेगा । वहीं 74 किलो में नरसिंह यादव भारत की नुमाइंदगी करेंगे ।’’

इनके अलावा अंशु मलिक 57 किलो में और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक 65 किलो वर्ग में उतरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!