लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय भारोत्तोलन शिविर दो महीने के लिए पटियाला से मुंबई स्थानांतरित

By भाषा | Updated: December 11, 2020 14:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) ने 21 दिसंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर को दो महीने के लिए पटियाला से मुंबई स्थानांतरित करने का फैसला किया है जिससे तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे भारोत्तोलक अधिक तापमान वाली जगह पर अभ्यास कर सकें।

मुंबई में रेलवे के महालक्ष्मी स्टेडियम में आयोजित होने वाले दो महीने के शिविर में आठ भारोत्तोलक हिस्सा होंगे। पटियाला में गर्मी में तापमान अधिक रहता है लेकिन साल के इस समय वहां काफी ठंड का मौसम होता है।

आईडब्ल्यूएलएफ के महासचिव सहदेव यादव ने पीटीआई-भाषा से शुक्रवार को कहा, ‘‘ हमने पटियाला में ठंड के मौसम के कारण शिविर को मुंबई स्थानांतरित करने का फैसला किया है।’’

यादव ने कहा, ‘‘ तोक्यो में ओलंपिक के दौरान काफी गर्मी होगी। इसलिए हम चाहते है कि भारोत्तोलक वैसे मौसम में ही अभ्यास करे। वे दो महीने तक मुंबई में अभ्यास करेंगे उसके बाद हम आगे का फैसला करेंगे।’’

अमेरिका में रिहैबिलिटेशन के साथ अभ्यास कर रही पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू और दो बार के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सतीश शिवलिंगम के साथ राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा के 17 दिसंबर को देश लौटने की उम्मीद है।

वे पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्था में शिविर के अन्य खिलाड़ियों के साथ 20 दिसंबर को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘ पटियाला में ठंड के कारण मैंने शिविर को मुंबई या चेन्नई में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने मुंबई को चुना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम रेलवे के महालक्ष्मी स्टेडियम में प्रशिक्षण लेंगे। यह एक अच्छा केंद्र है। रेलवे के कई शिविर वहां आयोजित किए गए हैं । यह सुरक्षित स्थल है।’’

युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा, अचिनता शेउली, एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता झोली दलभेहरा, राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पी अनुराधा, राखी हलदर और स्नेहा सोरेन सहित छह भारोत्तोलक फिलहाल में पटियाला में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

दूसरे खेलों की तरह भारोत्तोलन पर भी कोविड-19 का असर हुआ है। ओलंपिक के लिए इसके क्वालीफाइंग मुकाबलों के मार्च में शुरू होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!