लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप रांची में पांच और छह फरवरी को

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप के नए सत्र का आयोजन झारखंड के रांची में पांच और छह फरवरी को किया जाएगा जो अगले साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है।

चैंपियनशिप के दौरान पुरुषों के वर्ग में 35 किमी और 20 किमी पैदल जबकि महिलाओं के वर्ग में 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा का आयोजन होगा। अंडर-10 पुरुष और महिला दोनों वर्ग में 10 किमी स्पर्धाओं का आयोजन भी होगा।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) कोविड-19 महामारी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का भी पालन किया जाएगा।

एएफआई ने कहा, ‘‘चैंपियनशिप का आयोजन विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं तकनीक नियम और भारतीय एथलेटिक्स मैनुअल के आधार पर किया जाएगा।’’

यह चैंपियनशिप अमेरिका के युगेन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी होगी।

पिछले साल इस चैंपियनशिप का आयोजन इसी स्थान पर 13 और 14 फरवरी को किया गया था।

उत्तराखंड के ओलंपियन मनीष रावत ने पहली पुरुष 35 किमी स्पर्धा दो घंटे 49 मिनट 12 सेकेंड के समय के साथ जीती थी। भारत में पहली बार इस स्पर्धा का आयोजन हुआ था।

कम प्रविष्टियों के कारण पिछले साल महिला 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा का आयोजन नहीं हुआ था। इस साल भी इस स्पर्धा का आयोजन नहीं होगा क्योंकि एएफआई के सर्कुलर में इस स्पर्धा का जिक्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!