National Sports Awards 2019: दीपा मलिक को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति ने इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पढ़े लाइव अपडेट

By सुमित राय | Published: August 29, 2019 04:39 PM2019-08-29T16:39:35+5:302019-08-29T18:07:16+5:30

National Sports Awards 2019 Live Update: मेजर ध्यान चंद की 114वी जयंती पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 का लाइव अपडेट...

National Sports Awards 2019 Online Live streaming Update list of players to be honoured with arjuna khel ratna | National Sports Awards 2019: दीपा मलिक को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति ने इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पढ़े लाइव अपडेट

National Sports Awards 2019: दीपा मलिक को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति ने इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पढ़े लाइव अपडेट

National Sports Awards 2019 Live Update: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया। दीपा मलिक खेल रत्न हासिल करने वाली पहली महिला पैरा-एथलीट बन गई हैं। दीपा ने रियो पैरालम्पिक-2016 में शॉट पुट (गोलाफेंक) में रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा वह एशियाई खेलों में भालाफेंक और शॉटपुट में कांस्य जीत चुकी हैं। वहीं खेल रत्न पाने वाले बजरंग पूनिया कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, जो वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए रूस में तैयारियां कर रहे हैं।

आगे पढ़े राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 का लाइव अपडेट...

LIVE

Get Latest Updates

29 Aug, 19 : 06:01 PM

कुछ खिलाड़ियों को बाद में दिया जाएगा अवॉर्ड

इस मौके पर हालांकि कुछ खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए, जिन्हें बाद में अवॉर्ड दिया जाएगा। दीपा मलिक के अलावा पहलवान बजरंग पुनिया को भी खेल रत्न के लिए चुना गया है, लेकिन वह र्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए रूस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसके अलावा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। जडेजा इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

29 Aug, 19 : 05:59 PM

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 खत्म

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुमति से राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 को खत्म किया गया।

29 Aug, 19 : 05:46 PM

गगन नारंग को खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

देश में शूटिंग खेल को आगे ले जाने और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए गगन नारंग को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:39 PM

प्रभात राजू कोली को राष्ट्रीय साहस पुरस्कार

तैराक प्रभात राजू कोली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:36 PM

स्वर्गीय दीपांकर घोष को राष्ट्रीय साहस पुरस्कार

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले स्वर्गीय दीपांकर घोष को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:34 PM

अपर्णा कुमार को राष्ट्रीय साहस पुरस्कार

माउंड मानासुलो की फतह करने वाली आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार को साहस के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

29 Aug, 19 : 05:33 PM

सी लालरेमसांगा को ध्यानचंद पुरस्कार

युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने और तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए पूर्व तीरंदाज सी लालरेमसांगा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:31 PM

नितिन कीर्तने को ध्यानचंद पुरस्कार

टेनिस को बढ़ावा देने के लिए पूर्व टेनिस खिलाड़ी नितिन कीर्तने को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:31 PM

मनोज कुमार को ध्यानचंद पुरस्कार

युवा पहलवानों को कोचिंग देने और कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए पूर्व रेसलर मनोज कुमार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:30 PM

अरुण बासक को ध्यानचंद पुरस्कार

युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों को कोचिंग देने और खेल को बढ़ावा देने के लिए पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी अरुण बासक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:29 PM

मैनुएल फ्रेडरिक्स को ध्यानचंद पुरस्कार

ओलंपिक खेल 1972 में कास्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य हॉकी खिलाड़ी मैनुएल फ्रेडरिक्स को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:27 PM

प्रमोद भगत को अर्जुन पुरस्कार

एशियाई पैरा खेल 2018 में दो पदक जीतने वाले प्रमोद भगत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:26 PM

पूजा ढांडा को अर्जुन पुरस्कार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीतने वाली रेसलर पूजा ढांडा को  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:25 PM

राहुल देसाई को अर्जुन पुरस्कार

एशियन गेम्स में सिल्वर और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत राहुल देसाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:24 PM

शेरगिल को अर्जुन पुरस्कार

पोलो खिलाड़ी  सिमरन सिंह शेरगिल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:24 PM

गौरव सिंह गिल को अर्जुन पुरस्कार 

एफआईए एशिया पैसिफिक रैली चैंपियनशिप 2018, 2017, 20115 में तीसरा स्थान पाने वाले गौरव सिंह गिल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:22 PM

अजय ठाकुर को अर्जुन पुरस्कार

एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीतने वाली कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:21 PM

चिंगलेनसाना सिंह को अर्जुन पुरस्कार

एशिया कप जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य चिंगलेनसाना सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:20 PM

गुरप्रीत सिंह संधू को अर्जुन पुरस्कार

फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:19 PM

फवाद मिर्जा को अर्जुन पुरस्कार 

एशियन गेम्स की घुड़सवारी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले फवाद मिर्जा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 

29 Aug, 19 : 05:18 PM

पूनम यादव को अर्जुन पुरस्कार 

एशिया कप में 10 विकेट लेने वाली क्रिकेटर पूनम यादव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:17 PM

बॉक्सर सोनिया लाठर को अर्जुन पुरस्कार 

मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए बॉक्सर सोनिया लाठर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:16 PM

एस भाष्करन को अर्जुन पुरस्कार

बॉडी बिल्डर एस भाष्करन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:15 PM

बी साई प्रणीत को अर्जुन पुरस्कार

बैडमिंटन खिलाड़ी भामिदापति साई प्रणीत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 

29 Aug, 19 : 05:14 PM

स्वप्ना वर्मन को अर्जुन पुरस्कार 

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली एथलीट स्वप्ना वर्मन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 

29 Aug, 19 : 05:13 PM

संजय भारद्वाज को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज को अमित मिश्रा, गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए लाइफटाइम श्रेणी के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:12 PM

रामबीर सिंह खोकर को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

कबड्डी कोच रामबीर सिंह खोकर को लाइफटाइम श्रेणी के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:11 PM

मेजबान पटेल को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

हॉकी कोच मेजबान पटेल को लाइफटाइम श्रेणी के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:10 PM

संदीप गुप्ता को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:10 PM

विमल कुमार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

 बैडमिंटन कोच विमल कुमार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।

29 Aug, 19 : 05:08 PM

दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पैरा एथलीट दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। 

29 Aug, 19 : 05:08 PM

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 का वितरण शुरू

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 का वितरण शुरू हो चुका है।

29 Aug, 19 : 05:05 PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दरबार हॉल में पहुंच चुके हैं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में पहुंच चुके हैं, जहां राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

29 Aug, 19 : 04:35 PM

बजंरग-दीपा को खेल रत्न, 19 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

इस साल के खेल रत्न पुरस्कारों के लिए रेसलर बजरंग पूनिया और 2016 रियो पैरालिम्पिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिका को चुना गया है। दीपा मलिक खेल रत्न अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला पैरा एथलीट हैं।

वहीं इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिए क्रिकेटरों रवींद्र जडेजा, पूनम यादव समेत कुल 19 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें मोहम्मद अनस, स्वप्ना वर्मन, शूटर अंजुम मौदगिल, हॉकी खिलाड़ी चिंगलेनसाना सिंह, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह सूंध, ट्रैक ऐंड फील्ड एथलीट तजिंदर पाल सिंह तूर समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

29 Aug, 19 : 04:33 PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे विजेताओं को सम्मानित

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की 114वी जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस दौरान खेलों के सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड दिए जाएंगे। 

English summary :
National Sports Awards 2019 Live Update: President Ramnath Kovind will felicitate the winners of the National Sports Awards 2019 on the occasion of National Sports Day on 29 August(Today) on the occasion of 114th birth anniversary of hockey magician Major Dhyan Chand.


Web Title: National Sports Awards 2019 Online Live streaming Update list of players to be honoured with arjuna khel ratna

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे