लाइव न्यूज़ :

राष्टूीय स्तर के निशानेबाज नमनवीर बरार मोहाली में अपने घर में मृत मिले

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 सितंबर राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज नमनवीर सिंह बरार सोमवार को मोहाली में अपने घर में मृत मिले। पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं किया है।

मोहाली के पुलिस उप निरीक्षक गुरशेर सिंह संधू ने फोन पर बताया कि 28 साल के ट्रैप निशानेबाज के शरीर पर गोली का निशान है।

डीएसपी ने हालांकि कहा कि यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने आत्महत्या की है या दुर्घटनावश उन्हें गोली लगी।

संधू ने कहा, ‘‘अभी हम स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते कि यह आत्महत्या है या दुर्घटनावश गोली चली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आने पर हमें निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद मिलेगी।’’

पुलिस को निशानेबाज के परिवार ने घटना की सूचना दी।

बरार मोहाली के सेक्टर 71 स्थित अपने घर में मृत मिले।

उन्होंने दक्षिण कोरिया में विश्व विश्वविद्यालय खेलों की डबल ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

बरार ने इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!