राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : उत्तर प्रदेश और पंजाब फाइनल में

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:19 IST2021-12-20T22:19:41+5:302021-12-20T22:19:41+5:30

National Hockey Championship: Uttar Pradesh and Punjab in final | राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : उत्तर प्रदेश और पंजाब फाइनल में

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : उत्तर प्रदेश और पंजाब फाइनल में

पुणे, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सोमवार को यहां अपने अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

उत्तर प्रदेश ने पहले सेमीफाइनल में एक करीबी मुकाबले में हॉकी कर्नाटक को 2-1 से हराया।

उत्तर प्रदेश के लिये मोहम्मद आमिर खान (चौथे) और विशाल सिंह (आठवें) ने गोल किये जबकि कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद राहील ने 22वें मिनट में किया।

पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 3-0 से पराजित किया। पंजाब के लिये कप्तान रूपिंदर पाल सिंह (28वें और 46वें मिनट) ने दो जबकि सुरदर्शन सिंह (38वें मिनट) ने एक गोल किया।

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच 21 दिसंबर को तीसरे स्थान का मैच खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: National Hockey Championship: Uttar Pradesh and Punjab in final

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे