लाइव न्यूज़ :

माराडोना को श्रृद्धांजलि देने स्टेडियम में उमड़े नैपोली के समर्थक

By भाषा | Updated: November 27, 2020 12:24 IST

Open in App

नेपल्स, 27 नवंबर (एपी) उनके खेल से मंत्रमुग्ध होकर फुटबॉलप्रेमी स्टेडियम में खिंचे चले जाते थे और अब डिएगो माराडोना के निधन के बाद उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिये हजारों की संख्या में उनके प्रशंसक सान पाओलो स्टेडियम में जुटे । कोरोना महामारी भी उन्हें रोक नहीं सकी ।

हाथ में मोमबत्तियां, आंखों में आंसू और दिल में माराडोना की यादें लिये नैपोली के प्रशंसक बड़ी तादाद में एकत्र हुए । अपने महानायक की याद में किसी ने स्कार्फ छोड़ा तो किसी ने शर्ट ।

कोरोना महामारी के कारण प्रशंसकों को यूरोपा लीग में नैपोली और क्रोएशिया की रिजेका टीम के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं थी ।

नैपोली के कप्तान लोरेंजो इंसिग्ने स्टेडियम से बाहर निकले और प्रशंसकों के साथ कुछ मिनट रहे जहां उन्होंने पुष्पगुच्छ भी रखा ।

माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । इटली के इस शहर में उन्हें ‘खुदा’ का दर्जा हासिल है चूंकि उन्होंने 1987 और 1990 में नैपोली को सीरि ए खिताब दिलाये थे ।

नैपोली के कप्तान ने कहा ,‘‘ उन्होंने हमेशा हमारी रक्षा की । जब यहां खेले तब भी और जाने के बाद भी । हम हमेशा उनके दिल में थे । अब उनके जाने के बाद हम उन्हें अपने दिलों में रखेंगे । नैपोली के तमाम प्रशंसकों के लिये यह दुखद दिन है ।’’

इस बीच मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर बड़ी स्क्रीन पर माराडोना की तस्वीर दिखाई गई। नैपोली के खिलाड़ियों और कोच ने माराडोना की दस नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम में प्रवेश किया ।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!