लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन क्वालीफायर में नागल का सामना मारकोरा से, ओटे से भिड़ेंगे प्रजनेश

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:35 IST

Open in App

पेरिस, 23 मई भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल फ्रेंच ओपन क्वालीफायर में अपने से कम रैंकिंग वाले इटली के रॉबर्टो मारकोरा से भिड़ेंगे जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन की पहले दौर में राह आसान नहीं होगी।

रविवार को क्वालीफायर टूर्नामेंट का ड्रॉ हुआ।

तेइस साल के नागल ने क्ले कोर्ट पर होने वाले इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में अब तक जगह नहीं बनाई है और उन्हें दुनिया के 191वें नंबर के खिलाड़ी मारकोरा के खिलाफ अच्छी शुरुआत करनी होगी।

इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन में चुनौती पेश करने वाले झज्जर में जन्में नागल दो चैलेंजर स्तर के टूर्नामेंट में खेलने के बाद यहां आए हैं। वह चैलेंजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

दुनिया के 149वें नंबर के बायें हाथ के खिलाड़ी प्रजनेश पहले दौर में 152वें नंबर के जर्मनी के आस्कर ओटे से भिड़ेंगे।

आस्ट्रेलिया ओपन 2020 के पहले दौर में शिकस्त के बाद से प्रजनेश ने किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में हिस्सा नहीं लिया है।

वह 2019 में चारों मेजर टूर्नामेंट में खेले थे।

कई प्रयासों के बाद भी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे दुनिया के 215वें नंबर के खिलाड़ी रामकुमार अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के 168वें नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के माइकल ममोह के खिलाफ करेंगे।

महिला एकल में अंकिता रैना को पहले दौर में आस्ट्रेलिया की अनुभवी अनास्तासिया रोडियोनोवा से भिड़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!