लाइव न्यूज़ :

नईम और रहीम ने बांग्लादेश को चार विकेट पर 171 रन तक पहुंचाया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:56 IST

Open in App

शारजाह, 24 अक्टूबर सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 ग्रुप एक के मैच में रविवार को चार विकेट पर 171 रन बनाये ।

बांग्लादेश का स्कोर आठवें ओवर में दो विकेट पर 56 रन था जिसके बाद नईम और रहीम ने 8 . 3 ओवर में 73 रन की साझेदारी की । नईम ने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 62 रन बनाये जबकि रहीम 37 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाये ।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों नईम और लिटन दास ने बड़े शॉट खेलने के लिये कुछ ओवरों तक इंतजार किया । दोनों की साझेदारी मजबूत होती दिख रही थी लेकिन दास को छठे ओवर में लाहिरू कुमारा ने पवेलियन भेज दिया ।

फुल लैंग्थ गेंद को खेलने के प्रयास में दास ने दासुन शनाका को मिड आफ में कैच थमाया । इसके बाद गेंदबाज और बल्लेबाज में तीखी बहस हो गई और अंपायर को दखल देना पड़ा ।

कुमारा आक्रामक अंदाज में दास की तरफ बढे । दोनों के बीच बहस हुई और सिर आपस में लगभग टकरा ही गए थे कि दोनों को अलग करना पड़ा ।

स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन ने सातवें ओवर में चरित असलांका को दो चौके लगाये लेकिन अगले ओवर में चमिका करूणारत्ने की गेंद पर बोल्ड हो गए ।

पावरप्ले के आखिर में स्कोर एक विकेट पर 41 रन था और दस ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 72 रन हो गया ।

रहीम ने 11वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को छक्का लगाया और 13वें ओवर में बिनुरा फर्नांडो को छक्का जड़ा ।

नईम ने 14वें ओवर में 44 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया । रहीम ने 15वें ओवर में हसरंगा को दो चौके लगाये । दोनों ने पांच ओवर में 46 रन जोड़े । बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन बनाये ।

नईम 17वें ओवर में फर्नांडो को पूल शॉट खेलने के प्रयास में कैच दे बैठे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!