लाइव न्यूज़ :

नडाल की शापोवलोव पर संघर्षपूर्ण जीत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 11:59 IST

Open in App

रोम, 14 मई (एपी) राफेल नडाल ने क्लेकोर्ट पर लंबे और संघर्षपूर्ण मैचों में अपना दमखम फिर से साबित करते हुए तीन सेट तक चले मैच में जीत हासिल की और इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

अपने 35वें जन्मदिन मनाने की तैयारियों में लगे नडाल ने 22 साल के डेनिस शापोवलोव के खिलाफ शानदार वापसी करके 3-6, 6-4, 7-6 (3) से जीत दर्ज की।

नडाल पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में भी 3—0 से पीछे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे सेट में 6—5 के स्कोर पर दो मैच प्वाइंट बचाये।

रोम में नौ बार के चैंपियन नडाल का अगला मुकाबला अलेक्सांद्र ज्वेरेव से होगा जिन्होंने 2017 में यह खिताब जीता था। पिछले सप्ताह मैड्रिड ओपन का भी खिताब जीतने वाले ज्वेरेव ने शानदार वापसी करके केई निशिकोरी को 4-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया।

इससे पहले शीर्ष रैकिंग के नोवाक जोकोविच ने क्वालीफायर अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को आसानी से 6—2, 6—1 से हराया। जोकोविच अब स्टेफनोस सिटिसिपास का सामना करेंगे जिन्होंने मैटियो बेरेटिनी को 7-6 (3), 6-2 से शिकस्त दी।

अमेरिका के रीली ओपेल्का भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनलिस्ट असलान करात्सेव को 7-6 (6), 6-4 से हराया। ओपेल्का का मुकाबला अर्जेंटीनी क्वालीफायर फेडरिको डेलबोनिस से होगा जिन्होंने फेलिक्स आगुर एलियासीमे को 7-6 (3), 6-1 से हराया।

अन्य क्वार्टर फाइनल मैच आंद्रेई रूबलेव और लोरेंजो सोनेगो के बीच खेला जाएगा। रूबलेव ने राबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-4, 6-4 से जबकि सोनेगो ने डोमिनि​क थीम को 6-4, 6-7 (5), 7-6 (5) से पराजित किया।

महिलाओं के वर्ग में शीर्ष रैकिंग की एश बार्टी ने वेरोनिका कुदेरमोतोवा को 6—3, 6—3 से हराया और अब उनका सामना अमेरिकी किशोरी कोको गॉ से होगा जिन्होंने आर्यना सबालेंका को 7—5, 6—3 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!