लाइव न्यूज़ :

पैर की चोट के कारण सिनसिनाटी टूर्नामेंट से भी हटे नडाल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 10:11 IST

Open in App

सिनसिनाटी, 12 अगस्त (एपी) टोरंटो में चल रहे हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट से हटने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने कहा है कि वह बायें पैर में चोट के कारण सिनसिनाटी में होने वाली आगामी टेनिस प्रतियोगिता से भी हट रहे हैं।

नडाल पिछले कुछ समय से पैर की चोट से परेशान हैं।

सिनसिनाटी टूर्नामेंट से हटने के बाद 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल के अमेरिकी ओपन से पहले किसी टूर्नामेंट में खेलने की संभावना नहीं है। नडाल जब 2019 में पिछली बार अमेरिकी ओपन में खेले थे तो उन्होंने खिताब जीता था।

एड़ी की चोट से परेशान मिलोस राओनिक ने भी बुधवार को सिनसिनाटी टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। इसके अलावा रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स और सोफिया केनिन जैसे स्टार खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे।

पैंतीस साल के नडाल पिछले हफ्ते वाशिंगटन में खेले थे। उन्होंने तीन सेट में जैक सॉक को हराया था लेकिन लॉयड हैरिस के खिलाफ तीन सेट में हार गए थे। इन दोनों ही मुकाबलों में नडाल पैर की चोट से परेशान दिख रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!