लाइव न्यूज़ :

नडाल, ओसाका ने विम्बलडन से नाम वापिस लिया, ओलंपिक खेलेगी ओसाका

By भाषा | Updated: June 18, 2021 11:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 जून (एपी) रफेल नडाल और नाओमी ओसाका ने विम्बलडन से नाम वापिस ले लिया है और कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रद्द हुए इस सबसे पुराने टेनिस ग्रैंडस्लैम की चमक इससे कुछ फीकी हो गई है ।

दो बार के चैम्पियन नडाल ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट करके गुरूवार को यह जानकारी दी कि वह विम्बलडन और तोक्यो ओलंपिक नहीं खेलेंगे ताकि अपने शरीर को जरूरी आराम दे सकें ।

पैतीस बरस के नडाल ने कहा ,‘‘ मेरा लक्ष्य अपने कैरियर को विस्तार देना है और वह करना है जिससे मुझे खुशी मिले ।’’

ओसाका के एजेंट स्टुअर्ट डुगुइड ने कहा कि चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ओसाका विम्बलडन नहीं खेलेंगी और तोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ वह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही है । वह ओलंपिक की तैयारी कर रही है और अपने देश में खेलने को लेकर रोमांचित है ।’’

ओसाका का जन्म जापान में हुआ था और उनके पिता हैती से जबकि मां जापानी है । जब वह तीन वर्ष की थी, तभी परिवार अमेरिका आ अ बसा था । दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ओसाका ने इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन जीता लेकिन विवादों के बीच फ्रेंच ओपन से नाम वापिस ले लिया । उन्हें मीडिया से अनिवार्य बातचीत के नियम पर ऐतराज था और पहले दौर की जीत के बाद उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!