लाइव न्यूज़ :

नडाल अबुधाबी से लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:29 IST

Open in App

मैड्रिड, 20 दिसंबर (एपी) स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अबुधाबी में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आये हैं।

नडाल ने सोमवार को ट्वीट कर इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि उनका पॉजिटिव नतीजा स्पेन पहुंचने के बाद पीसीआर जांच में आया है।

नडाल ने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। वह फिलहाल अपने घर में पृथकवास में है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी गयी है।

नडाल के संपर्क में आने वालों में स्पेन के पूर्व सम्राट जुआन कार्लोस भी शामिल हैं।  वह पिछले साल वित्तीय घोटालों के आरोपों के बाद से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं ।

स्पेन के एल मुंडो अखबार के मुताबिक, नडाल और 83 साल के कार्लोस की एक साथ तस्वीरें प्रकाशित की, इस तस्वीर में दोनों मास्क के बिना दिख रहे हैं।

नडाल ने कहा कि दौरे पर हर दो दिनों में उनका परीक्षण किया गया था और शनिवार से पहले सभी के परिणाम नेगेटिव आये थे।

नडाल ने कहा कि वायरस के चपेट में आने के बाद  उन्हें अपने खेल कार्यक्रम के साथ लचीला रूख अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्थिति के आधार पर आगामी कार्यक्रम का विश्लेषण करेंगे।

नडाल चोट के कारण लंबे समय से प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं। उन्होंने विम्बलडन, तोक्यो ओलंपिक और अमेरिकी ओपन में भी भाग नहीं लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!