नडाल एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: November 20, 2020 12:16 IST2020-11-20T12:16:25+5:302020-11-20T12:16:25+5:30

Nadal in the semifinals of ATP Finals | नडाल एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में

नडाल एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में

लंदन, 20 नवंबर (एपी) स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने गत चैम्पियन स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4 4-6 6-2 से हराकर पांच साल में पहली बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में नडाल 10 बार खेले हैं और छठी बार अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे। हालांकि अपने चमकदार करियर में वह अभी तक इस खिताब को शामिल नहीं कर पाये हैं। नडाल अब शनिवार को सेमीफाइनल में दानिल मेदवेदेव से खेलेंगे।

सिटसिपास ने पिछले साल पहली ही बार खेलते हुए खिताब जीता था लेकिन वह ग्रुप चरण में दूसरी हार के बाद बाहर हो गये।

वहीं पहले ही बार हो चुके आंद्रे रूबलेव ने गुरूवार को अमेरिकी ओपन चैम्पियन डॉमिनिक थिएम को 6-2 7-5 से मात दी, हालांकि इस नतीजे का दोनों ही खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि थिएम ने पहले दो दौर में सिटसिपास और नडाल को हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया था।

थिएम का सामना नोवाक जोकोविच और एलेक्जैंडर ज्वेरेव के बीच शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nadal in the semifinals of ATP Finals

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे