लाइव न्यूज़ :

एक सेट गंवाने के बावजूद नडाल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:34 IST

Open in App

पेरिस, नौ जून (एपी)रफेल नडाल ने इस साल के फ्रेंच ओपन में पहला सेट गंवाया लेकिन रिकॉर्ड 14वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे ।

तेरह बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल ने दसवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 3, 4 . 6, 6 . 4, 6 . 0 से हराया ।

नडाल तीसरे सेट में 4 . 3 से पीछे थे लेकिन लगातार नौ गेम जीतकर मैच अपने नाम किया ।

अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच या नौवी वरीयता प्राप्त माटेओ बेरेतिनी से होगा ।

दूसरा सेमीफाइनल दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास और छठी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होगा ।

अगले सप्ताह 35 वर्ष के होने जा रहे नडाल का रोलां गैरो पर रिकार्ड 105 . 2 का है ।

इससे पहले महिला वर्ग में मारिया सक्कारी ने गत चैम्पियन इगा स्वियातेक के फ्रेंच ओपन में 11 मैचों और 22 सेट के विजय अभियान को तोड़कर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

17वीं वरीयता प्राप्त सक्कारी ने स्वियातेक को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी । उनके अंतिम चार में पहुंचने से सुनिश्चित हो गया कि इस क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में कोई नया ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनेगा ।

सेमीफाइनल में चारों महिलायें पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है । पेशेवर टेनिस के दौर में दूसरी बार ही ऐसा हुआ है । इससे पहले 1978 आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में सभी खिलाड़ी पहली बार अंतिम चार में पहुंचे थे ।

सक्कारी का सामना गैर वरीय बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जबकि अनास्तासिया पी की टक्कर तामारा जिदांसेक से होगी । बारबोरा ने 17 वर्ष की कोको गॉ को 7 . 6, 6 . 3 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!