लाइव न्यूज़ :

रोम में नडाल ने ज्वेरेव को हराया

By भाषा | Updated: May 15, 2021 10:29 IST

Open in App

रोम , 15 मई (एपी) रफेल नडाल ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ते हुए उसे इटालियन ओपन टेनिस क्वार्टर फाइनल में 6 . 3, 6 . 4 से हराया ।

ज्वेरेव ने एक सप्ताह पहले ही नडाल को मैड्रिड ओपन में सीधे सेटों में हराया था ।

नडाल ने जीत के बाद कहा ,‘‘ मैं मैड्रिड ओपन की तुलना में बेहतर खेला । हालात भी अलग थे ।’’

अब उनका सामना अमेरिका के रीली ओपेलका से होगा जिसने अर्जेंटीना के क्वालीफायर फेडरिको डेलबोनिस को 7 . 5, 7 . 6 से हराकर पहली बार मास्टर्स सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा उस समय सिटसिपास 6 . 4, 2 . 1 से आगे थे ।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल आंद्रेइ रूबलेव और लोरेंजो सोनेगो के बीच होगा ।

महिला वर्गमें शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी को कोको गॉ के खिलाफ मैच में 6 . 4, 2 . 1 से आगे रहने के बावजूद दाहिने हाथ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ना पड़ा ।

गॉ का सामना सेमीफाइनल में फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक या दो बार की रोम चैम्पियन एलिना स्वितोलिना से होगा ।

2019 की चैम्पियन कैरोलिना प्लिसकोवा ने 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको को 4 . 6, 7 . 5, 7 . 6 से हराया ।अब उनका सामना पेट्रा मार्टिच से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!