लाइव न्यूज़ :

नडाल और जोकोविच ने सीधे सेटों में जीत से अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 10:05 IST

Open in App

पेरिस, दो जून (एपी) लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने दबदबे के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरुआत की।

फ्रेंच ओपन में अपने 14वें खिताब और रिकार्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे नडाल ने पहले दौर के मैच में आस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी अलेक्सी पोपिरिन को 6-3, 6-2, 7-6 (3) से हराया।

इस तरह से उन्होंने रोलां गैरां में लगातार 26 सेट जीत लिये हैं। इनमें डोमिनिक थीम के खिलाफ 2019 के फाइनल के आखिरी दो सेट तथा 2020 के सात मैचों में सभी 21 सेट में जीत शामिल हैं। कोविड—19 के कारण पिछले साल फ्रेंच ओपन सितंबर—अक्टूबर में खेला गया था।

नडाल ने जीत के बाद कहा, ''मैं चोट को लेकर थोड़ा डरा हुआ था लेकिन यह अतीत की बात है। इस बार सब कुछ अधिक सहज है। ''

नडाल तीसरे सेट में 5—2 से पीछे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद उनके अनुभव के सामने पोपिरिन की एक नहीं चली। नडाल ने इस बीच आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को गलतियां करने के लिये मजबूर किया।

फ्रेंच ओपन ने रैंकिंग के आधार पर वरीयता तय की है और इसलिए नडाल को तीसरी वरीयता हासिल है। नोवाक जोकोविच को पहली जबकि दानिल मेदवेदेव को दूसरी वरीयता प्राप्त है।

जोकोविच ने मंगलवार की रात को टेनिस सैंडग्रेन को दो घंटे से भी कम समय में 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच ने छह ब्रेक प्वाइंट बचाये और 33 विनर्स लगाये।

महिलाओं में शीर्ष रैंकिंग की ऐश बार्टी ने तीन सेट तक जूझने के बाद अमेरिका की बर्नार्डा पेरा को 6-4, 3-6, 6-2 से पराजित किया। दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा एड़ी की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गयी जबकि पुरुष वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव को पांच सेट में हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!