लाइव न्यूज़ :

नाडा ने दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की अनुशासनात्मक समिति ने मंगलवार को भारोत्तोलक माधवन आर और मुक्केबाज रुचिका पर अपनी संहिता के उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगाया।

नाडा की अनुशासनात्मक समिति (एडीडीपी) ने भारोत्तोलक माधवन को प्रतिबंधित पदार्थ फेंटर्मिन और मेफेनटर्मिन के पॉजिटिव परीक्षण के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया।

एडीडीपी ने रूचिका पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगाया। उसे प्रतिबंधित पदार्थ फुरोसेमाइड के इस्तेमाल करने का पॉजिटिव पाया है।

नाडा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

नाडा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ भारोत्तोलक माधवन आर को प्रतिबंधित पदार्थ फेंटर्मिन और मेफेनटर्मिन लेने का पॉजिटिव पाया गया है। एडीडीपी ने उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया।’’

नाडा ने ट्वीट किया, ‘‘ मुक्केबाज रूचिका को प्रतिबंधित पदार्थ फुरोसेमाइड के इस्तेमाल करने का पॉजिटिव पाया है। एडीडीपी ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है।’’

इन खिलाड़ियों के पास प्रतिबंध के खिलाफ एडीडीपी की उच्च स्तरीय समिति ‘डोपिंग रोधी अपीलीय समिति (एडीएपी)’ में अपील करने का मौका होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!