लाइव न्यूज़ :

मेरा ध्यान ओलंपिक स्वर्ण जीतने पर: भगत ने बीडब्ल्यूएफ से आमंत्रण मिलने के बाद कहा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज प्रमोद भगत सहित तीन भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मंगलवार को 25 अगस्त से पांच सितंबर तक होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर लिया।

भगत (एसएल तीन वर्ग) के अलावा तरूण (एसएल चार वर्ग) और कृष्णा नागर (एसएच छह वर्ग) को पैरालंपिक में भागीदारी के लिए आमंत्रण मिला है।

निचले अंगों में मामूली परेशानी वाले खिलाड़ियों को एसएल तीन वर्ग में रखा जाता है जबकि निचले अंग गंभीर रूप से प्रभावित होने वाले खिलाड़ी एसएल चार वर्ग में होते हैं। एसएस छह वर्ग में उन खिलाड़ियों को रखा जाता है जिनका कद कम होता है ।

हाल ही में दुबई पैरा टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य जीतने वाले भगत विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) से निमंत्रण प्राप्त करने के बाद काफी खुश है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस आमंत्रण को पाकर बहुत उत्साहित हूं, हर एथलीट ओलंपिक में भाग लेने का सपना देखता है और मेरे लिए भी ऐसा ही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मै पूरा ध्यान लगा रहा हूं और मेरा सपना पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतना है। मैं इसे हासिल करने के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं।’’

यह पहली बार है जब बैडमिंटन को पैरालंपिक खेलों में शामिल किया गया है।

सुकांत कदम, मनोज सरकार और कुछ अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को 16 जुलाई को इसके लिए आमंत्रण मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले पलक कोहली और पारुल परमार की भारतीय महिला जोड़ी पिछले महीने तोक्यो पैरालंपिक के लिए निमंत्रण प्राप्त करने वाली देश की पहली जोड़ी बनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!