लाइव न्यूज़ :

ब्राजील दौरे के दौरान मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी : फुटबॉलर स्वीटी देवी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारतीय महिला फुटबाल टीम की डिफेंडर नगनबम स्वीटी देवी का मानना है कि टीम को ब्राजील, चिली और वेनेजुएला जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने के लिये मानसिक रूप से मजबूत होने और एक इकाई के रूप में खेलने की जरूरत है।

स्वीटी टीम के ब्राजील आगामी दौरे को लेकर उत्साहित हैं।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार स्वीटी ने कहा, ‘‘हमें मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। ब्राजील के खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा। हमारे कोच रणनीतिक पहलू पर गौर कर रहे हैं। हमारे लिये सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें टीम के रूप में एकजुट होकर खेलने की जरूरत है। टीम की आपसी समझ काफी अधिक है और एकजुट होकर खेलेंगे। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन हम दमदार खेल दिखाएंगे।’’

स्वीटी से जब पूछा गया कि ब्राजील में तीन मैच खेलने की खबर सुनने के बाद उनके दिमाग में सबसे पहले कौन सी बात आयी, उन्होंने कहा, ‘‘मार्ता। उनके खिलाफ खेलना बड़ी चुनौती होगी। हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे। हम अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। यदि संभव हो तो हम मैच के बाद उनके साथ बात करना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!